{"_id":"673e272bec54d62689058eaa","slug":"group-4-instructions-should-be-strictly-followed-joshi-jind-news-c-199-1-sroh1006-126024-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप-4 की हिदायतों का सख्ती से पालन हो : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप-4 की हिदायतों का सख्ती से पालन हो : जोशी
विज्ञापन
जींद। हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु गुणवत्ता के दृष्टिगत लागू किए गए ग्रैप-4 चरण की हिदायतों के क्रियांवयन की समीक्षा की। उन्होंने जिलावार समीक्षा करते हुए उपायुक्तों को इन हिदायतों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करवाने को कहा। मुख्य सचिव विवेक जोशी ने राजधानी क्षेत्र में शामिल जिलों के उपायुक्तों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ ग्रैप-4 चरण की हिदायतों की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने निर्माण और डिमोलिशन गतिविधियों, सडकों पर धूल प्रबंधन, शहरी क्षेत्रों में ठोस कचरा प्रबंधन वाहनों की स्थिति शिक्षण संस्थाओं में ऑनलाइन कक्षाएं व औद्योगिक ईकाइयों से संबंधित गतिविधियों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रैप-4 चरण की हिदायतों का सख्ती से क्रियांवयन किया जा रहा है। संबंधित उपमंडलाधीशों की अध्यक्षता में निगरानी टीमें गठित की गई है। शहरी क्षेत्रों में भी निगरानी टीमें निरंतर निगरानी कर रही है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में हिदायतों अनुसार निर्माणाधीन स्थलों को तुरंत बंद करवाएं और नियमानुसार चालान करें। नगर निगम द्वारा कचरा को जलाने की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए। बैठक में जिला नगर आयुक्त गुलजार मलिक, उचाना एसडीएम डॉ. किरण सिंह, नरवाना एसडीएम दलजीत सिंह, सफीदों एसडीएम मुनीष फोगाट, नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।