जींद में परिवेदना समिति की बैठक: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने नप ईओ को किया सस्पेंड, मिल रही थी ये शिकायतें
जींद में मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए सभागार में जिला परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक-एक कर जनशिकायतों को सुनना शुरू किया। जैसे ही बिजली मंत्री के समक्ष नगर परिषद से संबंधित शिकायत पहुंची तो बिजली मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिला परिवदेना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने की। बैठक में कुछ 16 शिकायतें रखी गई। जिन्हें बिजली मंत्री ने एक-एक कर सुना। बैठक में नगर परिषद ईओ के खिलाफ मिली शिकायत पर बिजली मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। नगर परिषद ईओ के खिलाफ आमजन के साथ-साथ अवैध अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायतें भी थी। जिस पर बिजली मंत्री ने स्पष्ट किया कि आमजन को अधिकारियों की वजह से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
शिकायत पर बिजली मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया
मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए सभागार में जिला परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक-एक कर जनशिकायतों को सुनना शुरू किया। जैसे ही बिजली मंत्री के समक्ष नगर परिषद से संबंधित शिकायत पहुंची तो बिजली मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि नगर परिषद में कोई भी कार्य सही से नहीं होता है और लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिस पर बिजली मंत्री ने तुरंत प्रभाव से नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
सरकार अंत्योदय की नीति पर काम कर रही
बिजली मंत्री ने रणजीत चौटाला ने कहा कि सरकार अंत्योदय की नीति पर काम कर रही है। जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। यदि अधिकारी ही जनता के कार्यों को लेकर लापरवाही बरतेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।