फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grievance committee meeting in Jind, Electricity Minister Ranjit Chautala suspended NP EO

जींद में परिवेदना समिति की बैठक: बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने नप ईओ को किया सस्पेंड, मिल रही थी ये शिकायतें

Tue, 30 May 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 May 2023 12:09 PM IST
सार

जींद में मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए सभागार में जिला परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक-एक कर जनशिकायतों को सुनना शुरू किया। जैसे ही बिजली मंत्री के समक्ष नगर परिषद से संबंधित शिकायत पहुंची तो बिजली मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया।

विज्ञापन
Grievance committee meeting in Jind, Electricity Minister Ranjit Chautala suspended NP EO
बैठक में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में डीआरडीए सभागार में मंगलवार को जिला परिवदेना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने की। बैठक में कुछ 16 शिकायतें रखी गई। जिन्हें बिजली मंत्री ने एक-एक कर सुना। बैठक में नगर परिषद ईओ के खिलाफ मिली शिकायत पर बिजली मंत्री ने कड़ा संज्ञान लिया और उन्हें सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। नगर परिषद ईओ के खिलाफ आमजन के साथ-साथ अवैध अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई न किए जाने की शिकायतें भी थी। जिस पर बिजली मंत्री ने स्पष्ट किया कि आमजन को अधिकारियों की वजह से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन


शिकायत पर बिजली मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया
मंगलवार को स्थानीय डीआरडीए सभागार में जिला परिवेदना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने एक-एक कर जनशिकायतों को सुनना शुरू किया। जैसे ही बिजली मंत्री के समक्ष नगर परिषद से संबंधित शिकायत पहुंची तो बिजली मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि नगर परिषद में कोई भी कार्य सही से नहीं होता है और लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिस पर बिजली मंत्री ने तुरंत प्रभाव से नगर परिषद के ईओ सुशील कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन


सरकार अंत्योदय की नीति पर काम कर रही
बिजली मंत्री ने रणजीत चौटाला ने कहा कि सरकार अंत्योदय की नीति पर काम कर रही है। जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। यदि अधिकारी ही जनता के कार्यों को लेकर लापरवाही बरतेंगे तो इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed