फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grand Maha Aarti in Shiv Bhuteshwar Temple, resounding cheers

Jind News: शिव भूतेश्वर मंदिर में भव्य महाआरती, गूंजा जयघोष

Tue, 11 Aug 2026 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Grand Maha Aarti in Shiv Bhuteshwar Temple, resounding cheers
10जेएनडी38, 39: रानी तालाब पर महाआरती के दौरान लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
जींद। सावन माह के दूसरे सोमवार को ऐतिहासिक रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में शहर के विभिन्न हिस्सों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन

11 पंडितों ने एक साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न करवाई। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर घंटियों, शंखनाद और मंत्रोच्चार से गूंज उठा।
विज्ञापन

दीपों की रोशनी से जगमगाता रानी तालाब श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू हुआ और करीब सवा आठ बजे महाआरती शुरू हुई जो लगभग 15 मिनट तक चली। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर महाआरती में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि भूतेश्वर मंदिर जींद की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि वाराणसी की गंगा आरती और कुरुक्षेत्र के धार्मिक स्थलों की तर्ज पर रानी तालाब में सावन सोमवार की महाआरती की पहल की गई है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने मंगलवार को भी रानी तालाब पर महाआरती कराने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बाहर से विद्वान पुजारियों को आमंत्रित कर आयोजन को और भव्य बनाया जाएगा। यह पहल जींद की धार्मिक विरासत को पहचान देने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed