फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Grabbed Rs 4.20 lakh by bargaining the plot, two named

Jind News: प्लॉट की सौदेबाजी कर 4.20 लाख रुपये हड़पे, दो नामजद

Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 4.20 lakh by bargaining the plot, two named
जींद। श्याम नगर में प्लॉट की सौदेबाजी कर 4.20 लाख रुपये हड़पने तथा रजिस्ट्री करवाने से मना करने पर शहर थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


श्याम नगर निवासी शीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्लॉट लेने की इच्छुक थी। इसके चलते उसकी मुलाकात पटियाला चौक के प्रॉपर्टी डीलर जसबीर मदान से हुई। उसने वेद नगर निवासी संजीव से मिलवाया। जिसने श्याम नगर में 200 वर्ग गज प्लॉट का मालिक बताया। इसके चलते पांच लाख रुपये में प्लॉट का सौदा हो गया। 24 अप्रैल 2018 को तीन लाख 30 हजार रुपये नगदी तथा चेकों के माध्यम से गवाह की मौजूदगी में राशि का भुगतान कर दिया। इस दौरान आरोपी को उसने कुल 4.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसने कोई न कोई बहाना बनाकर रजिस्ट्री करवाने से बचते रहे। जब उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि संजीव प्लॉट का मालिक नहीं है और न ही कोई मौके पर प्लॉट है। प्लॉट की रजिस्ट्री न होने पर उसने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने लौटाने से मनाकर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने शीला की शिकायत पर संजीव तथा जसबीर मदान के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed