फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Governor met the family members of ASI Sandeep

एएसआई संदीप के परिजनों से मिले राज्यपाल: उच्चस्तरीय जांच का दिलाया भरोसा, बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

Sun, 26 Oct 2025 10:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना (जींद)
संवाद न्यूज एजेंसी जुलाना (जींद) Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 10:16 PM IST
सार

राज्यपाल ने करीब 40 मिनट तक परिजनों से बातचीत की और कहा कि एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व कर्मठ अधिकारी का इस तरह निधन होना पूरे राज्य के लिए क्षति है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की। 

विज्ञापन
Governor met the family members of ASI Sandeep
राज्यपाल दिवंगत एएसआई संदीप के बेटे से हाथ मिलाते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रविवार को जुलाना पहुंचे और वॉर्ड नंबर चार निवासी दिवंगत एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाया। संदीप के बच्चों की शिक्षा के लिए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

विज्ञापन


राज्यपाल ने करीब 40 मिनट तक परिजनों से बातचीत की और कहा कि एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व कर्मठ अधिकारी का इस तरह निधन होना पूरे राज्य के लिए क्षति है। संदीप जैसे अधिकारी राज्य की सेवा भावना के प्रतीक होते हैं। राज्यपाल के आगमन से पहले पुलिस प्रशासन ने कस्बे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। जुलाना के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। राज्यपाल के साथ उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष, एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, योगेश बैरागी और आनंद लाठर भी मौजूद रहे। एडीसी विवेक आर्य ने बताया कि राज्यपाल ने परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए पारदर्शी जांच का भरोसा दिया है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने भी जताया शोक

दिवंगत एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मिलने सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत दुखद घटना है और सरकार पीड़ित परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed