{"_id":"67f021f4308eeeaa4e0e7df9","slug":"government-should-withdraw-the-increased-electricity-bill-rates-kapoor-singh-jind-news-c-199-1-jnd1002-132580-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े हुए बिजली बिल की दरों को वापस लेने ले सरकार: कपूर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े हुए बिजली बिल की दरों को वापस लेने ले सरकार: कपूर सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी ने भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल की दरों में की गई बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए इसे मेहनतकश जनता पर नया बोझ करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है। माकपा के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि बिजली की दरों में 20 से 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी के साथ ही प्रति किलोवाट के हिसाब से 50 रुपये फिक्स चार्ज भी लगाया गया है।
इसका कोई भी कारण नहीं बताया गया है और न ही इसका कोई औचित्य बनता है। बिजली निगम के घाटे को इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण बताया जा रहा है जबकि असलियत में सरकार की बिजली नीति इसके लिए जिम्मेदार है। कपूर सिंह ने कहा कि सरकार के इस जनविरोधी कदम को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। पार्टी ने मांग की है कि बिजली दरों में वृद्धि तुरंत वापस ली जाए और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली दी जाए।