फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should soon constitute a committee for the Eighth Pay Commission: Sanjeev Dhanda

सरकार जल्दी ही आठवां वेतन आयोग के लिए कमेटी का गठन करें : संजीव ढांडा

Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Government should soon constitute a committee for the Eighth Pay Commission: Sanjeev Dhanda
29जेएनडी03-बिजली निगम कार्यालय के परिसर में आठवें वेतन आयोग के लिए कमेटी गठित करने की मांग करते
जींद। केंद्र सरकार की ओर से घोषणा के सात महीने बाद भी आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन नहीं करने के विरोध में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के संयुक्त आह्वान पर बिजली निगम कार्यालय में गेट मीटिंग की गई।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजीव ढांडा ने कहा सरकार जल्दी ही आठवां वेतन आयोग के लिए कमेटी का गठन करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने राजनीतिक लाभ उठाने के लिए 16 जनवरी को आयोजित केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

यह भी आश्वासन दिया था कि वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2026 से लागू कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसलिए सरकार जानबूझकर मामले को लटका रही है। इसको लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश कालीरमन, सन्नी पटवारी, धर्मवीर भंभेवा, अनूप, विजेंद्र शर्मा, अमित, जयबीर जुलानी, सतीश शर्मा, संदीप गिल, विक्रम संधु, कपिल, पंकज भाटिया, मनदीप नेहरा, संदीप पूनिया, राजेश और संजय गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed