फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should implement old pension as soon as possible: Bangar

पुरानी पेंशन को जल्द से जल्द लागू करे सरकार : बांगड़

Sat, 09 Nov 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 09 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Government should implement old pension as soon as possible: Bangar
जींद। हरियाणा पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को पुलिस साइन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान प्रेम सिंह बांगड़ ने की। संचालन राजबीर मोहला ने किया।
विज्ञापन

बैठक में पुलिसकर्मियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर विचार किया गया। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। बैठक से पूर्व यूनियन का शिष्टमंडल नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार से मुलाकात की। प्रेम सिंह बांगड़ ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन को लागू किया जाए। सरकार कैशलेस मेडिकल सुविधा का पत्र जारी करे। उसके पालन के लिए सरकार की ओर से घोषित पैनल अस्पतालों को लागू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस कर्मियों व पेंशनरों को सुविधा समय पर मिल सके। पेंशनरों की उम्र 65, 70, 75 होने पर 10, 15 और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, जैसा कि अन्य राज्यों में लागू हैं। मेडिकल भत्ता एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार किया जाए। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों और पेंशनरों का रोका गया डेढ़ साल का महंगाई भत्ता का एरियर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार दिया जाए। पुलिस विभाग में स्थायी भर्ती की जाए। पुलिस कर्मचारियों को पंजाब पुलिस के बराबर वेतनमान दिए जाए। पुलिस विभाग में रिक्तियों के अनुसार समय पर योग्यता व वरिष्ठता के अनुसार पदोन्नति दी जाए। इस अवसर पर धर्मबीर राठी, रामकरण हुड्डा, वृद्धिचंद, रामकिशन, रामकुमार सिवाच, सुल्तान सिंह बेनीवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed