फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should honor Vinesh with gold medal: Sarvkhap

विनेश को स्वर्ण पदक वाला सम्मान दे सरकार : सर्वखाप

Wed, 14 Aug 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 14 Aug 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Government should honor Vinesh with gold medal: Sarvkhap
13जेएनडी04: डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए खाप चौधरी। संवाद
जींद। सर्वखाप पंचायत के तहत आने वाली जिलेभर की 24 खापों के चौधरियों ने मंगलवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि विनेश फोगाट के मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से जांच करवाई जाए। स्वर्ण पदक विजेता को दी जाने वाली सभी सुविधाएं दी जाएं। विनेश फोगाट को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। खापों का कहना है कि साजिश के तहत विनेश फोगाट को बाहर किया गया है।
विज्ञापन

सर्वखाप पंचायत के महासचिव गुरविंद्र सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश सरकार विनेश फोगाट को रजत पदक वाला सम्मान देने की घोषणा कर रही है, जो नाकाफी है। उन्हें स्वर्ण पदक वाली सुविधा व सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल फेडरेशन में राजनीति की जा रही है। जहां खेलों में कोई रुचि नही है, वहां गुजरात को 600 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश को 450 करोड़ खेल बजट में दिए जा रहे हैं, जबकि हरियाणा को केवल 60 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जहां सबसे ज्यादा मेडल आए हैं। खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वहीं खापों ने खटकड़ टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने को लेकर भी समाधान करवाने की मांग की। इस पर डीसी ने दो से तीन दिन में समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट से बातचीत कर उनसे समय लिया जाएगा और जल्द ही रोहतक में नांदल खाप चबूतरे पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर भारत की खाप पंचायतें विनेश फोगाट को स्वर्ण पदर विजेता घोषित कर गोल्ड मेडल देने का काम करेगी। इस अवसर पर ओमप्रकाश कंडेला, कालवा तपा प्रधान दिलबाग कुंडू, दाड़न खाप प्रधान सूरजभान घासो, नौगामा खाप प्रधान सुरेश बहबलपुर, जुलाना खाप प्रधान बसाऊ लाठर, रामकरण दलाल, कुलदीप ढांडा, दलेल सिहाग, धर्मपाल, उमेद जागलान, समुंद्र सिंह फोर, दिलबाग कुंडू मौजूद रहे।

13जेएनडी04: डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए खाप चौधरी। संवाद

13जेएनडी04: डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए खाप चौधरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed