फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government should call roadways employees and solve their problems

Jind News: रोडवेज कर्मचारी बुलाकर समस्याओं का समाधान करें सरकार

Wed, 21 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Government should call roadways employees and solve their problems
जींद।
विज्ञापन

नौ जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे। इसको लेकर हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर महाप्रबंधक राहुल जैन को ज्ञापन ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील ईक्कस और कमेटी सदस्य सुरेंद्र पालवां और जयवीर तालु ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कर्मचारी मजदूर विरोधी चार लेबर कोड बिल रद्द नहीं करती और प्रदेश का अलग वेतन आयोग गठित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, एएचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सचिव रमेश सहरावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन अनुसार लंबित मांगों को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के नेताओं को बुलाकर समाधान करें। इसके अलावा कर्मचारी की मृत्यु हो जाने पर एक्सग्रेशिया की नीति में पहले पांच व अंत के तीन वर्ष की नौकरी की शर्त हटाई जाए और जोखिम भरे काम करने वाले कर्मचारियों को जोखिम भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तबादला नीति के परिणाम न तो कर्मचारियों के लिए और न ही सरकार के लिए लाभकारी है। विभाग में कर्मचारियों की संख्या बहुत ही कम है। खाली पड़े पदों पर नियमित भर्तियां करने की जरूरत है। रोडवेज विभाग में निजीकरण पर रोक लगाकर विभाग में 10 हजार नई बसें शामिल करें। चालक, परिचालक और लिपिकों का वेतन 35400 किया जाए।
इस अवसर पर सुनील, रमेश, ओमप्रकाश, बलजीत मान, अनिल, राजेश, जयबीर, रमेश, दिनेश और रामनिवास भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed