{"_id":"6aac4f46fefc829d280c4216","slug":"government-procurement-of-paddy-and-millet-should-start-from-september-20-dushyant-chautala-jind-news-c-199-1-sroh1009-160454-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 सितंबर से शुरू हो धान व बाजरे की सरकारी खरीद : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 सितंबर से शुरू हो धान व बाजरे की सरकारी खरीद : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
17जेएनडी22: जजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धान और बाजरे की सरकारी खरीद तय समय से पहले शुरू करने की मांग उठाई है। वीरवार को जिले के दौरे पर आए दुष्यंत चौटाला ने प्रेसवार्ता में कहा कि इस बार मानसून कमजोर रहने के कारण फसलें जल्दी तैयार हो गई हैं। बाजरा मंडियों में पहुंचना शुरू हो चुका है।
उन्होंने सरकार से एक अक्तूबर की बजाय 20 सितंबर से ही धान और बाजरे की खरीद शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों के किसान भी जल्द खरीद शुरू करने की मांग कर रहे हैं जबकि सरकार ने धान खरीद के लिए एक अक्तूबर की तारीख तय कर रखी है।
दुष्यंत ने कहा कि मंडियों में समय रहते खरीद, बारदाना और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पूरी की जानी चाहिए। चौटाला ने जींद मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू नहीं होने का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा और कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने के बावजूद यहां ओपीडी और पानी की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है।
उन्होंने जिले के सरकारी अस्पतालों और पीएचसी-सीएचसी में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी का भी दावा किया और कहा कि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द ओपीडी शुरू करवाने की मांग की। मौके पर युवा प्रदेश महासचिव विकास सिहाग, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व जिला प्रधान कृष्ण राठी, कर्मपाल ढुल व अन्य मौजूद रहे।