फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government playing portal-portal with commission agents and farmers: Garg

आढ़ती और किसान संग पोर्टल-पोर्टल खेल रही सरकार : गर्ग

Mon, 08 Apr 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Apr 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Government playing portal-portal with commission agents and farmers: Garg
08जेएनडी02: व्यापारी प्रतिनि​धियों को संबो​धित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश
जींद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार से व्यापारी, किसान, मजदूर व आम जनता दुखी है। आज हरियाणा में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। उन्हें काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। बजरंग गर्ग सोमवार को सफीदों रोड स्थित एक होटल में व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों, छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों, खिलाड़ियों व जनता के चुने हुए सरपंचों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाली भाजपा सरकार लोगों से किस नाम पर वोट मांगेंगी। सरकार की हठधर्मिता की वजह से देश में 750 किसान शहीद हो गए और उन पर झूठे मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान फसल बेचने के लिए धक्के खा रहे हैं। आढ़तियों को आढ़त नहीं मिल रही है। प्रदेश सरकार आढ़ती व किसानों के साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है, जबकि सरकार का पोर्टल काम नहीं करता है। आज व्यापारी व आम जनता अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से भयभीत हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर भी मौजूद रहे।

08जेएनडी02: व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश

08जेएनडी02: व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed