{"_id":"6ad2995888a3cbc99b00671a","slug":"government-nursing-college-to-be-built-in-safidon-at-a-cost-of-435-crore-jind-news-c-199-1-jnd1012-162247-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों में 43.5 करोड़ से बनेगा राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों में 43.5 करोड़ से बनेगा राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय
विज्ञापन
16 सफीदों 1 कॉलेज का शुभारंभ करते हुए विधायक रामकुमार गौतम। स्रोत स्कूल संचालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। सफीदों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात मिली है। शहर में करीब 43.5 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय बनाया जाएगा। शुक्रवार को विधायक रामकुमार गौतम ने चार एकड़ भूमि पर बनने वाले महाविद्यालय का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस संस्थान के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को नर्सिंग की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। खासकर उन बेटियों को लाभ मिलेगा, जिन्हें दूरी और आर्थिक परेशानी के कारण बाहर जाकर पढ़ाई करने में कठिनाई होती है।
विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
इससे सफीदों और आसपास के गांवों के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद है और ऐसे संस्थान युवाओं के भविष्य को नई दिशा देते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, चेयरमैन चंद्र सैनी, रोहतास शर्मा, विनोद कौशल, सक्षम भाटिया, एसई नरेश गोस्वामी, एक्सईएन इंद्रपाल, एसडीई सुरेंद्र पाल, प्राचार्य शकुंतला, डॉ. बलबीर, गरिमा, रीना मौजूद रहीं।
स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगा लाभ
नर्सिंग महाविद्यालय बनने से केवल शिक्षा के अवसर ही नहीं बढ़ेंगे, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की उपलब्धता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में यह संस्थान भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में योगदान दे सकता है। स्थानीय स्तर पर नर्सिंग की पढ़ाई का विकल्प मिलने से विद्यार्थियों और उनके परिवारों का दूसरे शहरों में रहने, आने-जाने और अन्य खर्चों का बोझ भी कम हो सकेगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के अधिक विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
गुणवत्ता और समय पर निर्माण के निर्देश
विधायक ने निर्माण कार्य से जुड़े हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।