फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government is abolishing labor laws: Malik

मजदूरों के कानून खत्म कर रही सरकार : मलिक

Mon, 08 Apr 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Apr 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government is abolishing labor laws: Malik
07जेएनडी07-सीटू कार्यालय में बैठक को संबोधित करते का. सुरेंद्र मलिक। स्रोत यूनियन
जींद। सीटू कार्यालय मजदूर भवन में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव सतबीर खरल और संचालन सचिव कपूर सिंह ने किया। बैठक को सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। विपक्ष को खत्म करने के लिए संविधान से भी छेड़छाड़ कर रही है। भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है और किसानों, मजदूरों तथा आम जनता पर जीएसटी व अनाप-शनाप टैक्स लगाकर उनको निचोड़ रही है। सुरेंद्र मलिक ने कहा कि 40 प्रतिशत देश की संपत्ति के मालिक एक प्रतिशत लोग है। जो मजदूर-किसान, मेहनतकश पैदा करते हैं उन 50 प्रतिशत लोगों के पास देश की संपत्ति का सिर्फ तीन प्रतिशत हिस्सा है। देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों लुटवाया जा रहा है। उनको बैंकों से लोन दिलवाया जा रहा है। 1746000 करोड़ रुपये बैंकों का कर्ज पूंजीपत्तियों का माफ कर दिया। दूसरी तरफ डीजल, गैस, पेट्रोल के दाम बढ़ाकर 2860 हजार करोड़ रुपये जनता से वसूल लिए। आज हर चीजों पर टैक्स लगाया जा रहा है। भाजपा ने किसी भी मजदूर व किसान का कर्ज माफ नहीं किया। माइक्रो फाइनेंस का धंधा हरियाणा में फलफूल रहा है। 48 कंपनियां जो सरकारी थीं, उनका निजी हाथों में सौंप दिया। भाजपा सरकार में पूंजीपति अपना मुनाफा ज्यादा से ज्यादा कमा रहे हैं। एक भी कानून बिना बहस के नहीं बन सकता, लेकिन 10 साल से बिना बहस के कानून पास किए जा रहे हैं। मजदूरों के कानून को खत्म किया जा रहा है। जिन कानूनों के खिलाफ भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंका था और फांसी को गले लगाया था आज भाजपा सरकार उन्हीं को देश मे लागू कर रही है। काम के घंटे को बढ़ाया जा रहा है। कॉरपोरेट के मुनाफे को बढ़ाने के लिए मालिकों के हक में कानूनों को बना दिया है। देश के इतिहास में पहली बार हुआ है जब वर्तमान मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है।

07जेएनडी07-सीटू कार्यालय में बैठक को संबोधित करते का. सुरेंद्र मलिक। स्रोत यूनियन

07जेएनडी07-सीटू कार्यालय में बैठक को संबोधित करते का. सुरेंद्र मलिक। स्रोत यूनियन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed