{"_id":"6aa84bf3db916d1ae7055218","slug":"government-infrastructure-will-be-improved-in-the-district-with-rs-559-crore-pwd-rest-house-will-be-built-in-safidon-jind-news-c-199-1-sroh1009-160237-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले में 5.59 करोड़ से सुधरेगा सरकारी ढांचा, सफीदों में बनेगा पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले में 5.59 करोड़ से सुधरेगा सरकारी ढांचा, सफीदों में बनेगा पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह
विज्ञापन
जींद। जिले में सरकारी आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 5.59 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं के टेंडर जारी किए हैं। सफीदों में 5.40 करोड़ रुपये से पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह का निर्माण होगा।
जींद में 6.15 लाख रुपये से डिप्टी कलेक्टर एवं राजस्व कार्यालय और 13.09 लाख रुपये से ए-3 श्रेणी के न्यायिक आवास की विशेष मरम्मत होगी। तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ आमजन को भी बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
सफीदों में पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री ने 3 अप्रैल 2022 को की थी। करीब चार साल बाद अब इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। इससे विश्राम गृह के जल्द धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
विश्राम गृह में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां सरकारी अधिकारियों और सफीदों आने वाले अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। विभागीय बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों के लिए भी भवन का उपयोग किया जा सकेगा। विश्राम गृह के साथ करीब 550 वर्गफुट क्षेत्र में क्लास-4 कर्मचारी के आवास का भी निर्माण होगा। चयनित एजेंसी को काम पूरा करने के लिए 450 दिन का समय दिया जाएगा।
6.15 लाख से सुधरेगा राजस्व कार्यालय
जींद के नहर परिसर स्थित डिप्टी कलेक्टर एवं राजस्व कार्यालय की मरम्मत और सफेदी के लिए 6 लाख 15 हजार 116 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। भवन में जरूरी मरम्मत के साथ रंग-रोगन का काम कराया जाएगा। इस कार्यालय में रोजाना अधिकारी, कर्मचारी और आमजन राजस्व संबंधी कार्यों के लिए पहुंचते हैं। मरम्मत के बाद भवन की स्थिति बेहतर होने के साथ लोगों को भी सुविधाजनक वातावरण मिलने की उम्मीद है। काम पूरा करने के लिए 90 दिन की अवधि तय की गई है।
13.09 लाख से सुधरेगा न्यायिक आवास
सिविल स्टेशन क्षेत्र स्थित 1882 वर्गफुट के ए-3 श्रेणी के न्यायिक आवास की विशेष मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने 13 लाख 9 हजार रुपये का टेंडर जारी किया है। यह टेंडर पात्र सोसाइटी के लिए है। काम पूरा करने के लिए 180 दिन का समय निर्धारित किया गया है।
वर्जन
तीनों परियोजनाओं से जिले के सरकारी आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। सफीदों में नई सरकारी सुविधा विकसित होगी। वहीं, जींद में मौजूदा सरकारी भवनों की स्थिति बेहतर होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज के साथ सरकारी कार्यों के लिए आने वाले आमजन को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। -राजकुमार नैन, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग जींद।