फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government has completely failed in making payment for wheat: Dushyant Chautala

गेहूं का भुगतान करने में सरकार पूरी तरह फेल : दुष्यंत चौटाला

Mon, 28 Apr 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Government has completely failed in making payment for wheat: Dushyant Chautala
27जेएनडी16: जींद में सफीदों रोड पर जयपाल मलिक के आवास पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए पूर्व
जींद। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला रविवार को शहर में सफीदों रोड स्थित जयपाल मलिक के आवास पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रदेश में गेहूं के उठान व भुगतान को लेकर आ रही परेशानी के बारे में नायब सैनी सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

इसके बाद उचाना विधानसभा क्षेत्र के अलीपुरा गांव में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नारनौंद और उचाना मंडी में उन्होंने गेहूं खरीद का जायजा लिया। दोनों मंडियों में दो-दो मंजिल गेहूं के ढेर लगे हैं। पिछले 15 दिनों में किसानों की पेमेंट के जो हालात वह पिछले पांच दशकों में भी नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 72 घंटे छोड़ो, 10 से 15 दिन पहले किसी भी किसान का भुगतान नहीं हो रहा है। सरसों का भुगतान किए कितने दिन हो गए, अंतिम भुगतान गेहूं की कब आई है। सरकार इसमें पूरी तरह फेल रही है। यह ट्रांसपोर्ट के टेंडर नहीं होने की वजह से हुआ। मंडियों के अंदर किसान पीड़ित हैं। जब वह सरकार को फसल बेच चुका है, उसके बावजूद भी सरकार पिछले 15 दिनों से उनकी मेहनत की कमाई उनके खातों में नहीं डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) देने का काम हमने किया था। भाजपा ने तो इसे आगे बढ़ाया है, लेकिन कोई ऐसी फसल आई जो पहले किसान की एमएसपी पर नहीं बिकती हो। इस मौके पर जोरा सिंह डूमरखा, प्रदीप पालवां, नसीब घसो, महिपाल खेड़ी मसानिया, पुरुषोत्तम शर्मा और बलराज श्योकंद मौजूद रहे।

-पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की
पहलगाम में हुए हमले पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह निंदनीय है। 26 जान इस हमले में गई हैं। देश के वीर सपूत हमारी धरती के जो नेवी में थे। सात दिन शादी के बाद पहलगाम में मार दिया गया। आज 140 करोड़ लोग भारत सरकार के एक्शन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed