फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Government deliberately ignoring the demands of Asha workers: Rajbala

सरकार आशा वर्करों की मांगों की जानबूझकर कर रही अनदेखी : राजबाला

Sat, 02 Sep 2023 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Government deliberately ignoring the demands of Asha workers: Rajbala
जींद। आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव राजबाला ने कहा कि पिछले 25 दिन से प्रदेशभर की आशा वर्करों की हड़ताल चली हुई है। लेकिन प्रदेश सरकार आशा वर्करों की मांगों की जानबूझकर अनदेखी कर रही है। प्रदेश सरकार की हठधर्मिता ने 29 अगस्त को यमुनानगर की पारुल नाम की आशा वर्कर की जान ले ली है। उन्होंने कहा कि जिलाभर की आशा वर्कर चार सितम्बर को जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों की हड़ताल को 11 सितम्बर तक बढ़ा दिया गया है। अब आशा वर्कर चार से 11 सितम्बर तक सभी गांवों में जाकर सरपंच, पंच व अन्य जन प्रतिनिधियों से अपना समर्थन मांगेगी। आशा वर्करों की हड़ताल को शुक्रवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया। शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर चल रहे धरने की अध्यक्षता मुकेश देवी ने की। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त से प्रदेश भर की आशा वर्कर अपनी जायद मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जिससे स्वास्थ्य विभाग का काम प्रभावित हो रहा है लेकिन प्रदेश सरकार ने आशा वर्करों से एक बार भी बात नहीं की। आशा वर्करों ने अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए 28 अगस्त का विधानसभा कूच का आह्वान किया लेकिन प्रदेश सरकार ने जो कुछ भी आशा वर्करों के साथ किया वो सबके सामने है। एक दिन पहले ही आशा वर्कर यूनियन नेताओं के घरों पर पुलिस बैठा दी और घर में ही आशा वर्करों को नजरबंद कर दिया। जो आशा वर्कर पंचकुला जा रही थी उन्हें बीच रास्ते रुकवा कर अलग-अलग थानों में गिरफ्तार किया गया और अमानवीय चेहरा पुलिस का देखने को मिला। पुलिस की इस कार्यवाही की सजा यमुनानगर की आशा वर्कर पारुल को अपनी शहादत देकर चुकानी पड़ी। आशा वर्कर यूनियन जिला प्रधान नीलम ने बताया कि आशा वर्करों में सरकार की दमकारी रवैये से भारी रोष है। दूसरी ओर जब जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के कार्यालय पर आशा वर्करों ने प्रदर्शन किया था तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि वो विधानसभा में आशा वर्करों की आवाज उनका वकील बनकर उठाएंगे। लेकिन विधायक ने एक भी शब्द आशा वर्करों की मांगों या समस्याओं पर नहीं कहा। इससे जिले की आशा वर्करों में भारी रोष है और आशा वर्कर चार सितम्बर को जींद के विधायक के कार्यालय पर चार सितम्बर को प्रदर्शन करेंगी और उनके साथ की गई वादाखिलाफी का जवाब मांगेगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जींद ब्लॉक के प्रधान मंदीप नेहरा, सीआईटीयू जिला कोषाध्यक्ष संदीप जाजवान, जगवंती, मुकेश, मंजू मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed