फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Government allotted Rs 800 crore for retaining wall of ponds'

‘सरकार ने तालाबों की रिटेनिंग वॉल के लिए 800 करोड़ रुपए अलॉट किए’

Fri, 22 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Government allotted Rs 800 crore for retaining wall of ponds'
जजपा कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुनते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
जींद। प्रदेश के 14 हजार तालाबों का नवीनीकरण एवं सुदंरीकरण करने का कार्य राज्य सरकार द्वारा निरंतर जारी है और यह कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह प्रदेश भर के तालाबों की रिटेनिंग वॉल बनाने के लिए सरकार ने स्टेट पौंड अथॉरिटी को 800 करोड़ रुपये अलाट किए जा चुके है। यह राशि जरूरत अनुसार बढ़ा दी जाएगी। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीरवार को यहां जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा शहरों की तर्ज पर गांवों को भी मॉडल रूप में विकसित करने की है। इसके लिए सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है और प्रत्येक गांव में विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य चल रहे है। ग्रामीणों द्वारा रखी मांगों के संदर्भ में उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों अधिकारियों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर एस्टीमेट भिजवाने के लिए कहा ताकि उनपर कार्य करवाया जा सके, इसमें कच्ची गली, खेतों का रास्ता, गांव की फिरनी, स्टेडियम में मनरेगा सम्बंधित कार्य, सीएचसी में जरूरती सुविधाएं व अन्य आवश्यक कार्य को शामिल किया जाए। उप-मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव देने पर कंडेला गांव को जींद तहसील में शामिल कर दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राम सभा की लिखित सहमति पर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी और कृषि लैब बनवाने का कार्य वह निज कोष से करवाएंगें।
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा के राष्ट्रीय उप-प्रधान डा. केसी बांगड, जुलाना विधायक अमरजीत ढांडा, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, सर्वजातीय कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, आयोजन समिति के सदस्य सुनील कंडेला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed