फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Good News... Delhi-Bathinda Railway Line to Connect via Patiala Station

Jind News: खुशखबरी...दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पटियाला स्टेशन से जुड़ेगा

Fri, 17 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Good News... Delhi-Bathinda Railway Line to Connect via Patiala Station
17जेएनडी05-रेलवे जंक्शन जींद। संवाद
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग अब पटियाला स्टेशन से जुड़ेगा। बहादुर सिंह वाला से कलसेड़ी तक 10 किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन बिछाई जाएगी। रेलवे ने इस परियोजना के सर्वे के लिए मंजूरी दे दी है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे ने इस परियोजना की मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। अब सर्वे की मंजूरी मिलने के बाद रास्ता साफ हो गया है। इस बाईपास लाइन के बनने से जींद-बठिंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम और तेज हो सकेगा। इससे यात्रियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बाईपास बनने से ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और पटियाला स्टेशन से सीधा कनेक्शन स्थापित होगा। सर्वे के दौरान भूमि, तकनीकी पहलुओं और लागत का विस्तृत आकलन किया जाएगा। इसके बाद परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो जल्द ही इस परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है। योजना के पूरा होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। पटियाला से सीधे जुड़ने के कारण मालगाड़ियों की आवाजाही आसान होगी जिससे स्थानीय उद्योगों और व्यापारियों को लाभ होगा।
रेल संपर्क मजबूत होने से व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
दैनिक यात्री अनिल कुमार, संदीप, सुनील नायक, प्रवीण, प्रदीप, रवि का कहना है कि पटियाला जाने के लिए फिलहाल बस का ही सहारा लेना पड़ रहा है। यदि दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग को पटियाला शहर से जोड़ दिया जाएगा तो रोहतक, जींद, नरवाना, टोहाना, जाखल शहर के यात्रियों को पटियाला के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी। पटियाला से सीधा रेल संपर्क मजबूत होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। खासकर कृषि और औद्योगिक उत्पादों की आवाजाही आसान हो जाएगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

वर्जन
फिलहाल यह परियोजना पाइप लाइन में है। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग को पटियाला तक जोड़ने की योजना चल रही है। सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई शुरू हो पाएगी। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article