{"_id":"66b1404c47d624403b062f77","slug":"gold-ring-stolen-from-a-person-sitting-in-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-121080-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पातल में बैठे व्यक्ति की सोने की अंगूठी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पातल में बैठे व्यक्ति की सोने की अंगूठी चोरी
Tue, 06 Aug 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल के बाहर शेड के नीचे बैठे व्यक्ति की सोने की अंगूठी निकालकर युवक फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस थाना को दी शिकायत में मोरखी गांव निवासी सेवा सिंह ने कहा कि 3 अगस्त को वह दवाई लेने के लिए एक निजी अस्पताल में गया था। जब वह बस अड्डा से ई-रिक्शा में बैठे तो उनके साथ एक व्यक्ति और बैठ गया। वह सिविल अस्पताल के पास उतर गया। वह अस्पताल के बाहर शेड के नीचे बैठ गया और उनका पोता विकास फल लेने के लिए चला गया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी सोने की अंगूठी निकाल ली। एएसआई राजेंद्र सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद