{"_id":"521e81238acf72f2eb7470b3adb3d545","slug":"going-into-the-firing-on-farmers-fields-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में जा रहे किसान पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में जा रहे किसान पर फायरिंग
Jind
Updated Wed, 13 Aug 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेंगा गांव के खेतों में बुधवार शाम को कार सवार लोगों ने एक किसान पर फायरिंग कर दी।
हालांकि किसान को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। गांव पेंगा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार देर शाम दुड़ाना वाले रास्ते होते खेतों की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दुड़ाना की तरफ से एक सफेद रंग की गाड़ी आकर रुकी और उस पर फायरिंग कर दी। उस पर कार सवार लोगों ने दो गोली दागी, लेकिन निशाना चूक जाने के चलते वह बाल-बाल बच गया। उसने आरोप लगाया कि गाड़ी सवार एक व्यक्ति उसके गांव का ही नरेंद्र था।
जबकि तीन-चार अन्य लोग थे। अलेवा थाना प्रभारी तकदीप सिंह ने बताया कि पेंगा निवासी ओमप्रकाश ने गांव के एक व्यक्ति नरेंद्र पर शक जाहिर करते हुए तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ गोली चलाने की शिकायत दी है। पुलिस न शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।