फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Give proposal on sarpanch portal, approval will be given immediately: Dushyant Chautala

सरपंच पोर्टल पर दें प्रस्ताव, तत्काल मिलेगी मंजूरी : दुष्यंत चौटाला

Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Give proposal on sarpanch portal, approval will be given immediately: Dushyant Chautala
जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते दुश्यंत चौटाला। संवाद - फोटो : Jind
जींद। विकास कार्यों का प्रस्ताव देने के लिए सरपंचों को अधिकारियों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। वे सरल ग्राम पंचायत पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें, तत्काल प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। ये बातें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार की शाम जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 70 प्रतिशत युवा सरपंच चुने गए हैं। इनमें से कोई 20 तो कोई 22 वर्ष का है। ऐसे शिक्षित सरपंचों को अब विकास कार्यों के प्रस्ताव डालने के लिए अधिकारियों या ग्राम सचिवों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। ऐसे सरपंच सरल ग्राम पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में शांतिपूर्वक पंचायत चुनाव हुए हैं। राज्य सरकार ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनका मान बढ़ाया है। जो 50 प्रतिशत पुरुष सरपंच बने हैं, उनमें से 70 प्रतिशत युवा सरपंच बने हैं। ये युवा अपने विकास कार्यों को स्वयं करवाने में सक्षम हैं। ग्रामीण स्तर पर सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा की है। इसलिए हर सरपंच को गांव में लाइब्रेरी जरूर खोलनी चाहिए। जो भी सरपंच लाइब्रेरी के लिए प्रस्ताव डालेगा, उसका प्रस्ताव तुरंत मंजूर कर दिया जाएगा। चौटाला ने कहा कि जजपा अपने सभी चुनावी वादे पूरी कर रही है। जींद में हुए उपचुनाव में दिग्विजय की हार के बाद जो लोग कहते थे कि जजपा खत्म हो गई, उन लोगों को जनता ने दस विधायक देकर उनकी औकात दिखाई है। जजपा के हर कार्यकर्ता को उसी जोश और जुनून से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed