{"_id":"67c0bad714e3bc16890a9070","slug":"girls-students-made-aware-about-personal-hygiene-jind-news-c-199-1-jnd1001-130692-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: छात्राओं ने व्यक्तिगत सफाई के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: छात्राओं ने व्यक्तिगत सफाई के बारे में किया जागरूक
Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी02: हैबतपुर गांव में जागरूकता रैली निकालते हुए छात्राएं।
जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के समाजशास्त्र व शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से हैबतपुर गांव में घर-घर जाकर व्यक्तिगत सफाई के बारे में अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू कन्या कॉलेज की प्राचार्य डाॅ. पूनम मोर ने की। कार्यक्रम का संचालन समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका ज्योति और शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना ने किया। कार्यक्रम के तहत प्राध्यापकों व छात्राओं ने घर-घर जाकर व्यक्तिगत सफाई के बारे में लोगों को जागरूक किया व महिलाओं व लड़कियों को सेनेटरी पैड व टूथपेस्ट ब्रश व साबुन आदि सामग्री वितरित की।
प्राध्यापक मीना ने महिलाओं व युवतियों को महावारी के समय होने वाली संक्रमण से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की आदतों को अपनाकर हम एक स्वस्थ समुदाय और एक स्वच्छ ग्रह में योगदान करते है। स्वच्छ रहने का एक छोटा सा प्रयास हमारी जीवन की गुणवत्ता पर बड़ा प्रभाव डालता है। इस कड़ी में गांव के सरपंच ऋषिपाल ने सभी छात्राओं को प्रशंसा पत्र भेंट किया।