फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   girl students burnt the effigy of the state government

धरोदी कन्या हाई स्कूल पर छात्राओं ने धरना देकर फूंका सरकार का पुतला

Fri, 23 Sep 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
girl students burnt the effigy of the state government
नरवाना। धरोदी कन्या हाई स्कूल के गेट पर तीसरे दिन भी छात्राओं ने क्रांतिकारी युवा संगठन के बैनर तले धरना दिया और सरकार का पुतला फूंका। स्कूल से चार अध्यापकों का तबादला होने और उनके स्थान पर किसी की तैनाती न होने से छात्राएं नाराज हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि जब तक उनके स्कूल में अध्यापकों की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक उनका धरना जारी रहेगा और वह पीछे नहीं हटेंगी।
विज्ञापन

छात्रा जसवीन ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का ढोंग करती है, लेकिन इसके विपरीत स्कूलों को बंद करके बेटियों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। आज स्कूलों में अध्यापक नहीं हैं, इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार व अधिकारी केवल झूठे आश्वासन देते हैं। 29 सितंबर से स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं होनी हैं लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए अध्यापक नहीं हैं। स्कूल में 18 अध्यापकों की जरूरत है लेकिन दस से ही काम चलाया जा रहा है। छात्रा सलोनी ने कहा कि सरकार के अधिकारी यही कह रहे है कि आप के स्कूल में अस्थाई तौर पर कुछ अध्यापकों की व्यवस्था की जाएगी, इससे साफ है कि अध्यापकों के पद खत्म करके रोजगार के अवसर खत्म किए जा रहे हैं। छात्राओं ने मांग की कि चिराग और तबादला नीति को रद्द किया जाए। सभी रिक्त अध्यापकों के पदों पर स्थायी नियुक्ति की जाए। अनिशा ने कहा कि अगर इन मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर स्मृति, प्रीतकोर, नित्या, खुशी, अनामिका, आंचल, पिंकी, शशि, विशु, सीमा, राधिका, अनिशा, कोमल, रोजी, मेघा, जन्नत, सविता, ज्योति, रोजी, विक्रम, विकास, सोहन, राहुल, रवि, परवीन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed