{"_id":"60393de38ebc3ee9383228fa","slug":"girl-accused-of-sexually-abusing-academy-operator-jind-news-rtk597387023","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने एकेडमी संचालक पर लगाए यौन शोषण के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने एकेडमी संचालक पर लगाए यौन शोषण के आरोप
विज्ञापन
जींद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने मीडिया कर्मियों को स्पीड पोस्ट भेजकर एकेडमी संचालक पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। युवती ने लिफाफे में सीडी के माध्यम से वीडियो भेजी है। वीडियो एकेडमी में लगे सीसीटीवी की फुटेज है। मामला दिसंबर 2019 का है। वीडियो में एकेडमी का नाम भी दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
शुक्रवार सुबह एक युवती ने पत्रकारों के पास एक लिफाफे में पत्र और सीडी भेजी। पत्र में बताया गया कि उक्त एकेडमी में दिसंबर 2019 में पढ़ती थी। एकेडमी संचालक ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद युवती को डराया व धमकाया गया। यह सारी घटना एकेडमी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। किसी तरह यह सीसीटीवी फुटेज युवती के हाथ लग गई। युवती ने अपना नाम नहीं लिखा है। युवती ने कहा कि यदि मामले की जांच शुरू हुई तो वह सामने भी आ सकती है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेंद्र मोर ने कहा कि इस संबंध में उनके पास कोई ऐसी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी तो पुलिस मामले की जांच करेगी। वहीं आरोपी एकेडमी संचालक ने कहा कि उसे बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को उसके पास फोन आया उसने बदनाम करने की बात कही थी।