फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gill will travel on foot from today under Haryana Maange Hisaab

Jind News: आज से हरियाणा मांगे हिसाब के तहत पैदल यात्रा करेंगे गिल

Thu, 08 Aug 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Aug 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Gill will travel on foot from today under Haryana Maange Hisaab
07जेएनडी33-अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेसी नेेता प्रदीप गिल। संवाद
जींद। हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा के तहत जींद विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रदीप गिल वीरवार से पैदल यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यह यात्रा कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पैदल यात्रा का विस्तारित रूप है। यह यात्रा हरियाणा सरकार की ओर से किए गए वादों और उनके क्रियांवयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जनता को सरकार की नाकामियों से अवगत कराया जाएगा और उन्हें जागरूक किया जाएगा। यह यात्रा जींद जिले के विभिन्न गांवों और वार्डों से होते हुए गुजरेगी। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह यात्रा रेलवे रोड बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल से होगा और रेलवे रोड से होकर पहले दिन की यात्रा का भिवानी रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम पर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान मुख्य रूप से बेरोजगारी, सीवरेज समस्या, पानी की किल्लत, बिजली कटौती और सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है और सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों को उजागर करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस यात्रा में बढ़-चढक़र हिस्सा लें और अपनी समस्याओं को सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed