फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gift not app: crops got market, farmer family organized

एप नहीं उपहार : फसलों को मिला बाजार, संगठित हुआ किसान परिवार

Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Gift not app: crops got market, farmer family organized
ऐप की जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : Jind
सुशील टुर्ण
विज्ञापन

जींद। किसान को आज के वक्त अपनी फसलों या उत्पाद का सही रेट नहीं मिल पाता किसान को अपनी फसलों को तैयार करने में जो खर्चा होता, उसका मुनाफा नहीं मिल पाता था। इस समस्या को देखते हुए नरवाना के नीरज सिंहमार और रोहतक के राहुल ढींगरा ने मोबाइल एप फार्मर टू डायरेक्टर फार्मर (एफ टू डीएफ) बनाया। इस एप पर किसानों को निशुल्क सेवाएं मिल रही हैं। इस एप पर किसान अपनी फसलों को बेच व खरीद सकता है। इसके अलावा फसल से संबंधित जानकारी लेने के अलावा कृषि यंत्र भी बाजार भाव से सस्ते में खरीद सकता है।
नीरज ने बताया कि इस एप के माध्यम से दोनों ने हरियाणा उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान के करीबन एक लाख किसानों से व्यक्तिगत मिल कर उनकी समस्याओं को सुना और उनको ध्यान में रखते हुए एप बनाया। इस एप में किसानों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए आठ बार बदलाव किया गया। इसमें उनका प्रयास रहा की जैविक खेती को एप पर अधिकतम बढ़ावा दिया जाए। इसके साथ-साथ इस एप के माध्यम से इन्होंने किसानों को खाद-बीज, जमीन उत्पाद फसल खरीदने और बेचने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट देने का काम किया है। इससे किसान पूरे भारतवर्ष में कहीं से कुछ भी खरीद और बेच सकता है। इस एप पर किसानों और किसान के परिवारों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस एप की मदद से किसान कृषि से जुड़ा कोई भी उपकरण को खरीद और बेच सकता है। फसल बीमा की हर जानकारी। इस एप पर उपल्बध करवाई जाती है।
विज्ञापन

एप ने खोले आधुनिक खेती के रास्ते
इस एप के माध्यम से किसान परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक खेती से ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं, आधुनिक खेती करने में किसानों को कोई भी समस्या आती है तो इस एप के माध्यम से कृषि विशेषज्ञ किसानों का समाधान करेंगे। किसान की फ सलों को खेत से सीधा फैक्टरी में बिकवा रहा है। उन्होंने बताया कि इस एप के माध्यम से हर महीने 1 करोड़ किसानों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी और किसानों के मेल से एफ टू डीएफ ने की नई क्रांति की शुरुआत
इस एप को चार लाख किसान प्रयोग कर रहे हैं। कंपनियां एप के माध्यम से किसानों की फ सलों को सीधा किसान के खेत से खरीद रही हैं और किसान को मौके पर ही फसल का पैसा मिल रहा।

किसान की जेब में अब अधिक पैसा
किसान जब फसल को उगाने के लिए बीज लेने बाजार जाता है और डीलर किसान को महंगे दामों पर खाद बीज देता है, लेकिन अब किसान एप से खाद बीज बाजार से 25 प्रतिशत तक कम दाम पर खरीदकर पैसे बचा सकते हैं। किसान आधुनिक खेती करता है तो उसके पास जानकारियों का आभाव होता है। उसे अच्छी किस्म के बीज और आधुनिक मशीनों की आवश्यकता होती है, जो किसानों को आसानी से नहीं मिलती या उन्हें ज्यादा पैसा लगाना पड़ता है। इस एप पर किसान सस्ते रेट में मशीन खरीद सकता है। इसके अलावा सरकार की तरफ से मिलने वाले अनुदान को भी प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed