फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ghogariya Runner Navdeep Emerges as a New Hope; The Brilliance of His Talent Shines on the Track.

Jind News: घोगड़ियां का धावक नवदीप बने नई उम्मीद, ट्रैक पर दौड़ी प्रतिभा की चमक

Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ghogariya Runner Navdeep Emerges as a New Hope; The Brilliance of His Talent Shines on the Track.
17जेएनडी06: नवदीप ​खिलाड़ी।
जींद। घोगड़ियां गांव के 22 वर्षीय धावक नवदीप ने अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा के दम पर एथलेटिक्स में नई पहचान बनाई है। वर्ष 2019 से अपने खेल करियर की शुरुआत करने वाले नवदीप आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा चुके हैं।
विज्ञापन

सीमित संसाधनों के बावजूद नवदीप ने ट्रैक पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि मजबूत इरादों के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती।
नवदीप ने बताया कि उनका खेल सफर रोमांचक होने के साथ-साथ चुनौतियों से भरा रहा है। वह नॉर्वे के विश्व प्रसिद्ध धावक जैकब इंगेब्रिग्टसेन को अपनी प्रेरणा मानते हैं और उन्हीं की तरह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच बड़ी उपलब्धियां हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन

नवदीप ने अब तक ट्रैक पर पांच पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की 1500 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर रेस में तीन बार सिल्वर मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में भी उन्होंने 1500 मीटर रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप की 5000 मीटर दौड़ में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की 3000 मीटर स्पर्धा में भी देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। वह दो बार सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुके हैं।

नवदीप के पिता वीरेंद्र सिंह पेशे से किसान हैं और मां शिक्षिका हैं। नवदीप ने बताया कि 1500 मीटर दौड़ में उनका सर्वश्रेष्ठ टाइम 3 मिनट 48 सेकंड और 5000 मीटर में 14 मिनट 16 सेकंड है। अब उनका लक्ष्य अपनी टाइमिंग में और सुधार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed