{"_id":"6aa850ef7d9718c8f2074cea","slug":"ghimana-won-the-kabaddi-competition-ghoghariya-was-the-runner-up-jind-news-c-199-1-sroh1009-160230-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घिमाना ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, घोघड़िया रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घिमाना ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता, घोघड़िया रही उपविजेता
विज्ञापन
14जेएनडी19: कबड्डी प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
रामराय। गांव घिमाना के राजकीय स्कूल में संचालित खेल नर्सरी में भविष्य खेल एवं शिक्षा समिति जींद की ओर से दो दिवसीय कबड्डी एवं ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की टीमों ने दमखम दिखाया। रोमांचक मुकाबलों के बाद घिमाना की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया जबकि घोघड़िया की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ भविष्य खेल एवं शिक्षा समिति जींद के सचिव बिट्टू पहलवान ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्ल्ड मेडलिस्ट मोनू टाइगर भैंसवाल ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में दोरहड़, जुलाना, घोघड़िया, ईगराह, बीबीपुर और घिमाना की टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और अंतिम क्षणों तक खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ग्रामीण दर्शकों ने भी खेलों का भरपूर आनंद लिया और खिलाड़ियों का तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
सचिव बिट्टू पहलवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन इन प्रतिभाओं को उचित मंच, नियमित अभ्यास और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।
खेल नर्सरी के माध्यम से बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
मौके पर सरपंच संदीप, जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा, रॉकी मायना वाल्मीकि, नरेश जांगड़ा, डीपी विनोद कुमार, नरेश जोशी, खो-खो कोच ममता, कबड्डी कोच बिट्टू कुमार, प्रमोद, ऋषि राम मौजूद रहे।