फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Get farmers compensation for destroyed crops soon: DC

किसानों को जल्द दिलवाएं नष्ट फसलों का मुआवजा : डीसी

Sat, 25 Feb 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Feb 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Get farmers compensation for destroyed crops soon: DC
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के रुके हुए मुआवजे का लाभ शीघ्र दिलवाएं। वह शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में राजस्व विभाग के वित्तायुक्त टीवीएसएन प्रसाद व सीएम के प्रधान सचिव वी उमाशंकर द्वारा इस संबंध में की गई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया रेवाड़ी को खरीफ-2021, रबी-2020 व रबी-2022 का मुआवजा वितरण के लिए प्राप्त हुआ है। रबी सीजन 2022 के तहत प्रशासन को एक करोड़ रुपए प्राप्त हुआ तथा रबी सीजन 2020 के तहत प्राप्त साढ़े 9 करोड़ मुआवजा राशि में से सवा तीन करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं। जिन किसानों को मुआवजा राशि वितरित की जानी है वे संबंधित पटवारी को अपने बैंक खाता नंबर उपलब्ध कराएं ताकि मुआवजा राशि का बैंक खातों में भुगतान किया जा सके।
विज्ञापन


एनजीटी के नियमों का पालन करें होटल
डीसी गर्ग ने कहा कि जिला के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों यह जांच की जाए कि उनमें फायर सेफ्टी उपकरण सही व बेहतर ढंग से काम कर रहे हों और इस बारे में संबंधित संस्थान से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो। होटल-रेस्तरां, पीजी, सिनेमा, ढाबों व मैरिज पैलेस (बैंक्वेट हॉल) संचालकों को एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) की ओर से जारी किए गए नियमों की कड़ाई से पालना करनी होगी। शर्तें पूरी नहीं करने वालों पर एनजीटी की ओर से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार व डीआरओ राकेश कुमार, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed