फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Geo-facing location based attendance is illegal order

Jind News: जियो फेसिंग लोकेशन आधारित हाजिरी लगाना गैर कानूनी आदेश

Sun, 20 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Geo-facing location based attendance is illegal order
जींद। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को नागरिक अस्पताल में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्यप्रधान शर्मीला देवी ने की। संचालन महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने किया।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेशाध्यक्ष शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव आर्य सागवान और उपप्रधान सुदेश कुमारी ने बताया कि सरकार की ओर से जियो फेसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति लगाने के गैर कानूनी आदेश लागू कर रही है। नए नोरम के नाम पर राज्य के शहरी क्षेत्रो में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के पदों को समाप्त किया जा रहा है। एनएचएम के तहत कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित कर्मचारी की भाति 4200 ग्रेड पे देने, अन्य वर्गों के कर्मचारियों की तरह एमपीएचडब्ल्यू काडर के पदानाम बदलने, पदोन्नति, कंफर्म सूची जारी करने, रिक्त पदो पर नियमित भर्ती करने जैसी लंबित मागों को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा और शुभराम पानू ने बताया कि 8 जुलाई को अधिकारी और कर्मचारी तालमेल कमेटी के तहत स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मिले थे। स्वास्थ्य मंत्री से मिले ठोस आश्वासन के बावजूद अभी तक इस गैर कानूनी आदेश को वापस नहीं लिया गया। इस मौके पर राज्य कोषाध्यक्ष धर्मबीर सिंह, सह सचिव सुखविंद्र, राज्य उपप्रधान सुदेश देवी, सुदेश पूनिया, संगठन सचिव कृष्ण, प्रदीप लाठर, गुरनाम सेनी अमरजीत, विनोद हुड्डा, संदीप गोस्वामी, प्रवीण सांगवान, आनंद, अशोक, विकास संदलाना, रविंद्र, महिपाल और देवी रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन




यह बनाई रणनीति

कर्मचारी नेताओ ने बताया कि 11 अगस्त को जिला हिसार और नारनौल, 23 अगस्त को रोहतक और पलवल, 30 अगस्त को भिवानी व पानीपत, छह सितंबर जींद और अंबाला, 13 सितंबर को झज्जर और सिरसा, 20 सितंबर को कैथल और फरीदाबाद, 27 सितंबर को करनाल और चरखी दादरी, 4 अक्तूबर को रेवाडी और पंचकूला, 11 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र और यमुनानगर, 18 अक्तूबर को सोनीपत और फतेहबाद में जिला स्तरीय कंवेशन करके विधायकों और सासदों को ज्ञापन दिए जाएंगे। यदि फिर भी उनकी मागों पर अमल नहीं हुआ तो आगामी आंदोलन को की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed