फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Geetanjali Kansal has been helping the needy for nine years

Jind News: नौ वर्ष से जरूरतमंदों की सहायता कर रहीं गीताजंलि कंसल

Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Geetanjali Kansal has been helping the needy for nine years
17जेएनडी37: कलाम बाल आश्रम में बालिकाओं के लिए जरूरत का सामान भेंट करते हुए संस्था के सदस्य। सं
जींद। नौ वर्ष पहले गीताजंलि कंसल ने वीमेन इरा फाउंडेशन की शुरूआत की थी, ताकि वह जरूरतमंदों की सहायता कर सके। इस संस्था में उनके पास फिलहाल 250 महिलाएं जूड़ी हैं। जो हर जरूरतमंद की सहायता के लिए संस्था में सहयोग करती हैं।
विज्ञापन

संस्था ने सफीदों में कंप्यूटर सेंटर, ब्यूटी पार्लर व सिलाई सेंटर चलाए हुए हैं। यह सभी जरूरतमंदों के लिए निशुल्क हैं। गीताजंलि कंसल खुद दिव्यांग है। उनके मन में नौ साल पहले मैढ द्वारा बहन की शादी के लिए 35 हजार रुपये उधार मांगने पर सहायता करने का विचार आया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने एनजीओ बनाया और जरूरतमंदों की सहायता करनी शुरू की। इस संगठन में उनके साथ अब 250 महिलाएं जुड़ी हैं। यह सभी जरूरतमंदों की शादी, खाद्य सामग्री तो उपलब्ध करवा ही रही हैं। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी बड़े स्तर पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके द्वारा सिलाई सेंटर व ब्यूटी पार्लर में निशुल्क काम सीखकर गईं 30 से ज्यादा महिलाओं के सफीदों व आसपास के क्षेत्र में बेहतर सिलाई की दुकान व ब्यूटी पार्लर चले हुए हैं।
उन्होंने मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा रोहिला की मौजूदगी में कलाम बाल आश्रम में बालिकाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की सामग्री आश्रम में उपलब्ध करवाई गई।

साथ ही यह आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए निरंतर सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सुजाता मल्हान, कलाम बाल आश्रम की अधीक्षक शैलेन्द्र, काउंसलर ममता, सामाजिक कार्यकर्ता मीनाक्षी, रेणु सिंगला, अंकित मित्तल, अमित राणा, विपिन मित्तल, नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed