फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gaurav, Ankit, Garima and Akshita reached the semi-finals of the badminton event

Jind News: गौरव, अंकित, गरिमा और अक्षिता बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे

Tue, 10 Jun 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Gaurav, Ankit, Garima and Akshita reached the semi-finals of the badminton event
फोटो 17: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में आयोजित प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन
ककरोई रोड स्थित मलिक अकादमी में प्रथम हरियाणा राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन गौरव, अंकित, गरिमा और अक्षिता गुलिया ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग के मुकाबले खेले गए। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव जगबीर सिंह छिक्कारा ने बताया कि खिलाड़ी जीत के लिए अपना शत-प्रतिशत दे रहे हैं। हरेंद्र मलिक ने बताया कि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम

पुरुष सिंगल : करनाल के गौतम ने सोनीपत के सोहित हुड्डा, रोहतक के अंकित मलिक ने फरीदाबाद के मानव चौधरी, भिवानी के हर्ष अरोड़ा ने रोहतक के कृष व सोनीपत के गगन ने पानीपत के दिशांत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला सिंगल : रोहतक की गरिमा कुंडू ने रोहतक की ही अक्षिता, पंचकूला की रुचि चहल ने सिरसा की ईशु मलिक, सोनीपत की अक्षिता ने पंचकूला की हिमांशी व रोहतक की सीरत ने रोहतक की ही कनिका को हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पुरुष डबल्स : रोहतक के गौतम व सोनीपत के हिमांशु ने रोहतक के अंशुल व सन्नी को हराया। फरीदाबाद के आर्यन व सोनीपत के मयंक राणा ने रोहतक के अमन कुमार व रमन कुमार को हराया। सोनीपत के गगन व रवि ने रोहतक के आर्यन व पंकज को तथा सोनीपत के लक्ष्य मलिक व जींद के सन्नी नरवाल ने अंबाला के रामेश्वरम और फरीदाबाद के रिशित को हराया।

महिला डबल्स : सोनीपत की अपूर्वा व साक्षी गहलावत ने जींद की पारुल व रूबल, हिसार की दिव्या जाखड़ व यशिका ने गुरुग्राम की दीक्षा यादव व वंशिका की जोड़ी को हराया। सिरसा की ईशू मलिक व तन्नु मलिक ने हिसार की अनवी गौड़ व हर्षिता गौड़ को हराया। फरीदाबाद की बरुणी पसवाल व पंचकूला की रिद्धि ने सिरसा की निशु मलिक और सोनीपत की सुनैना की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed