{"_id":"67c0ad5a39704889240c0528","slug":"gasoline-triple-engine-government-in-the-state-smarak-atri-jind-news-c-199-1-jnd1001-130694-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : देवेंद्र अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : देवेंद्र अत्री
Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
27जेएनडी03: विधायक देवेंद्र अत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते ब्राह्मण सभा के सदस्य। संवाद
जुलाना। कस्बे की परशुराम धर्मशाला में ब्राह्मण समाज की बैठक सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
इसमें मुख्यातिथि के तौर पर उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में जनसभाएं चल रही हैं। हर जगह भाजपा के पक्ष में आवाज है। जनता ने मूड बना लिया है कि दो मार्च को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलाना में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर तीन गुना तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे। पेयजल, बिजली, सफाई और अन्य किसी भी प्रकार की समस्या नहीं रहने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जुलाना की जनता भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें जुलाना के साथ सौतेला व्यवहार करती थी लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है जुलाना में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए गए हैं। नगर पालिका चुनाव में जुलाना से भाजपा का उम्मीदवार ही जीतेगा और जुलाना का विकास ओर तेजी से कराया जाएगा। इस मौके पर त्रिलोकी राम शर्मा, गौरव भारद्वाज, रामफल शर्मा, रोहताश, राजबीर, मीनू शर्मा व अंतिमा शर्मा मौजूद रहे।