{"_id":"68f140187b0f1aa1c204f7d4","slug":"garbage-set-on-fire-in-hospital-premises-smoke-disturbs-patients-jind-news-c-199-1-jnd1010-142593-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अस्पताल परिसर में कचरे को लगाई आग, धुएं से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अस्पताल परिसर में कचरे को लगाई आग, धुएं से मरीज परेशान
Fri, 17 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी 26 :शव गृह के पास रखे कचरे के बाक्स में लगी आग। संवाद।
नरवाना। नागरिक अस्पताल के परिसर में स्वच्छता की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शवगृह के पास रखे कूड़ेदान में वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने आग लगा दी है।
आग लगने से उठे धुएं ने पूरे परिसर का वातावरण धुंधला कर दिया जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल स्वास्थ्य का केंद्र माना जाता है। जब उसी परिसर में कूड़ा जलाया जाए तो मरीजों की सेहत पर विपरीत असर पड़ना तय है।
जलाए गए कचरे में पॉलीथिन, अस्पताल से निकला गंदा कचरा और अन्य अपशिष्ट सामग्री शामिल थी। पॉलीथिन जलने से उठी दुर्गंध और जहरीला धुआं आस-पास के क्षेत्र में फैल गया जिससे सांस लेने में दिक्कत महसूस की गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने जब इस घटना की तस्वीरें लेने की कोशिश की तो सफाई कर्मचारी वहां से तुरंत अस्पताल के अंदर चले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को इस तरह की लापरवाही पर सख्ती दिखानी चाहिए। कूड़े को जलाना पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन है और इससे प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ते हैं।
वर्जन
ये मामला संज्ञान में नहीं था। पता चलते ही कर्मचारियों को बुलाकर इस लापरवाही बाबत समझाया गया है। तुरंत प्रभाव से आग पर पानी डलवाकर आग बुझवाई गई। परिसर से कचरा उठवाने बारे नगर परिषद को लेटर लिखा गया है।–देवेंद्र बिंदलिश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल नरवाना