फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gangsters Rohit and Goldie took responsibility of the liquor contractor murder

Jind: शराब ठेकेदार हत्याकांड की गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेवारी, शेयर किया पोस्ट

Sun, 22 Jun 2025 06:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:57 PM IST
सार

खरकरामजी में शराब ठेकेदार के हत्या की जिम्मेवारी  गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली है। बीते 20 जून को बाइक सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार की गोलियां मारकर हत्या की थी।  

विज्ञापन
Gangsters Rohit and Goldie took responsibility of the liquor contractor murder
शराब ठेकेदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरकरामजी में शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की गोली मारकर हत्या के मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने जिम्मेवारी ली है। रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि इस हत्या को उनके सहयोगी रोहित राणा ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा वीरेंद्र उनके दुश्मनों को वित्तीय सहायता दे रहा था और उनके जेल में बंद साथी दीपेंद्र राठी का कट्टर विरोधी था।

विज्ञापन


गैंगस्टर रोहित गोदारा ने किया पोस्ट 

रोहित गोदारा ने पोस्ट में लिखा कि वीरेंद्र ने हाल ही में जेल में दीपेंद्र राठी के साथी विनीत पर हमला करवाया था, जो अभी अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा, वीरेंद्र ने रोहित राणा पर भी हमला करवाया था। गोदारा ने दावा किया कि वीरेंद्र उनके दुश्मनों के साथ मिलकर उनके साथियों को नुकसान पहुंचा रहा था, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। उन्होंने अन्य विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा समय रहते सुधर जाओ, वरना अपनी अर्थी तैयार रखो। इसके साथ ही रोहित गोदारा ने एक 20 सेकंड की वीडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें तीन युवक वीरेंद्र पर गोलियां चलाते दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


20 जून को हुई थी हत्या 

बता दें कि 20 जून को 27 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ बिंद्र अपने गांव खरकरामजी के शराब ठेके पर बैठा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। उन्होंने आते ही वीरेंद्र उर्फ बिंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बिंद्र को पेट, सीने पर चार-पांच गोलियां लगी थीं। उसको नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed