{"_id":"6857a7712c991d4dce0e2d24","slug":"man-committed-suicide-in-rohtak-troubled-by-harassment-of-his-wife-and-her-inspector-lover-2025-06-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वीडियो बनाए और की खुदकुशी: 'पत्नी और उसका प्रेमी बना रहे पिता की हत्या का दबाव...', इसलिए दे रहा हूं जान
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:54 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद खुदकुशी कर ली। उसने आरोप लगाया है कि पत्नी और उसका इंस्पेक्टर प्रेमी पिता की हत्या का दबाव बना रहे हैं, इसलिए जान दे रहा हूं।
विज्ञापन
1 of 6
rohtak suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के रोहतक से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी दिव्या और उसका इंस्पेक्टर प्रेमी लगातार दबाव बना रहे हैं। जमीन बेचकर डेढ़ लाख रुपये फिर सोने का कड़ा बेचकर रुपये दे चुका हूं। अब 6 एकड़ जमीन के लिए माता-पिता को जान से मारने के लिए कह रहे हैं।
उनको मारने के बाद जमीन मेरे नाम हो जाएगी, फिर उसे बेचकर मुंबई में फ्लैट खरीदेंगे... अगर ऐसा नहीं करोगे तो सभी को जेल भिजवा देंगे। मैं अपने पिता को नहीं मार सकता, इसलिए खुद सुसाइड कर रहा हूं।
यह आरोप लगाते हुए 18 जून की रात को रोहतक के डोभ गांव के निवासी मगन उर्फ अजय (27)ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो अपलोड किए। इसके बाद पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 of 6
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
18 जून को दोपहर करीब 2 बजे मगन ने माडौदी के पास स्थित खेत पर एक वीडियो बनाया था जबकि दूसरा वीडियो जाट चौक के पास स्थित खेत पर फंदा लगाने से पहले बनाया था। रात 9:10 बजे सोशल मीडिया पर पहला वीडियो पोस्ट किया फिर दूसरा वीडियो रात 9:12 बजे पोस्ट किया।
3 of 6
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी वीडियो को उनकी छोटी बहन कुसुम ने देखा और मायके में बड़ी बहन सविता को कॉल करके घटना के बारे में बताया। माता-पिता और बहन के अलावा परिवार के अन्य लोग उसे खेतों पर तलाशते रहे। उधर, परिजनों ने डायल 112 पर कॉल किया तो करीब सवा 10 बजे झाड़ियों के पास ही पेड़ पर मगन का शव फंदे पर लटका मिला था, जबकि बाइक झाड़ियों में पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोशल मीडिया से मिले और शादी कर ली
डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय (27) अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। वह अपने माता-पिता के साथ किसानी करता था। उसके पास करीब 6 एकड़ जमीन थी। सोशल मीडिया के माध्यम से वर्ष 2019 में मगन की दिव्या से दोस्ती हुई थी। दोनों ने उसी वर्ष प्रेम विवाह कर लिया था। पहले मगन के परिजनों ने शादी को स्वीकार नहीं किया था, लेकिन बेटा हुआ तो दोनों को स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 6
आरोपी पत्नी दिव्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मैंने कोई धनराशि मगन से नहीं मांगी
मुंबई के डांस बार में दिव्या से मुलाकात होती थी और वह डांस आदि के लिए जाते थे। मेरा दिव्या से केवल इतना ही संपर्क है। उन्होंने कोई धनराशि की मांग मगन से नहीं की थी।-आरोपी दीपक, इंस्पेक्टर मुंबई, महाराष्ट्र पुलिस।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।