फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ganesh Utsav begins, procession taken out

Jind News: गणपति उत्सव का शुभारंभ, शोभायात्रा निकाली

Tue, 15 Sep 2026 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav begins, procession taken out
फोटो 1 नरवाना। हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना करते हुए प्रभारी पूरण दास । स्रोत आयोजक।
नरवाना। रेलवे रोड स्थित हुड्डा ग्राउंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से 11वें गणपति उत्सव का सोमवार को शुभारंभ हुआ। थाना प्रभारी पूरण दास मुख्य अतिथि रहे। बाबा गैबी साहिब मंदिर के महंत अजयगिरी महाराज ने गणेश पूजन करवाया जिसके बाद एसएचओ पूरण दास ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा रवाना की। उत्सव के दौरान वृंदावन से आए कथावाचक राजेंद्र महाराज शिव महापुराण कथा सुना रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन उन्होंने शिव तत्व और शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव की आराधना से मानसिक शांति मिलती है तथा पाप, ताप और संताप दूर होते हैं। कथा से पहले गणपति महाराज की अष्टधातु प्रतिमा विधि-विधान से स्थापित की गई।
विज्ञापन

समिति प्रधान कैलाश सिंगला और संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि उत्सव रविवार से शुरू हुआ है और शहरवासियों से कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की। इस मौके पर राकेश शर्मा, जयपाल बंसल, देवीराम गर्ग, सतीश बंसल, राजेश बाता, पवन मित्तल, पंडित मेहरचंद, पंडित रोशन लाल, सुरेंद्र सिंगला, रोहताश सिंगला, जियालाल गोयल, अनुपम जैन, वीरेंद्र चोपड़ा, महेंद्र सैनी, कुलदीप बड़नपुर, आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed