फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ganesh festival begins, devotees dance to the beats of drums

Jind News: गणेश महोत्सव शुरू, ढोल-नगाड़ों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 28 Aug 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ganesh festival begins, devotees dance to the beats of drums
27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद - फोटो : Samvad
नरवाना। शहर में बुधवार को शाम आस्था और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला, जब श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति की ओर से बाबा के भी साहब मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। दोपहर बाद चार बजे डीएसपी कमलदीप राणा ने हरी झंडी दिखाकर इस यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा का रूट पंजाबी चौक, भगत सिंह चौक, अपोलो चौक, परशुराम चौक और अग्रसेन चौक से होता हुआ लोहा मंडी में पहुंचे पंडाल तक रहा।
विज्ञापन

यात्रा में 1100 महिलाएं सिर पर कलश उठाए शामिल हुई, जिनकी अनुशासित पंक्तियों ने दृश्य को और भी मनमोहक बना दिया।
बैंड-बाजों और ढोल नगाड़ों की थाप पर भक्तजन नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। सबसे आगे अष्टधातु से निर्मित गणपति महाराज की दिव्य प्रतिमा विशेष रथ पर विराजमान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके पीछे बाबा गैबी साहब मंदिर के महंत अजय गिरी महाराज और प्रसिद्ध बृजवासी कथावाचक छबीले छैल रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। यात्रा में आकर्षक झांकियां भी मुख्य आकर्षण बनी। एक झांकी में भगवान हनुमान की शक्ति और भक्ति की छवि देखने को मिली तो दूसरी झांकी में राधा-कृष्ण की मनोहारी झलक देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे।
घरों और दुकानों की छतों से भक्तों ने कलश धारण किए महिलाओं और रथ पर विराजमान गणपति बप्पा को नमन किया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नरवाना पुलिस प्रशासन ने मार्गों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी।
हर चौक -चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी से वातावरण पूरी तरह सुरक्षित रहा। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि नरवाना की लोहा मंडी में इस बार दसवां गणपति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कलश यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। इस बार विशेष अष्टधातु गणपति प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस मौके पर यात्रा में समिति से विनोद मंगला, पूर्व प्रधान नरेश जैन, कैशियर जयपाल बंसल, सलाहकार देवीराम गर्ग, विकास मित्तल, सतीश बंसल, राजेश बाता, पवन मित्तल व जितेंद्र जिंदल मौजूद रहे।

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद- फोटो : Samvad

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद- फोटो : Samvad

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद- फोटो : Samvad

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद

27जेएनडी32-रथ पर विराजमान गणपति महाराज की अष्टधातु से बनी प्रतिमा। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed