फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Funeral procession of Brij Bhushan Sharan and Sandeep's effigy was taken out

Jind News: बृजभूषण शरण और संदीप के पुतले की शवयात्रा निकाली

Thu, 11 May 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 May 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Funeral procession of Brij Bhushan Sharan and Sandeep's effigy was taken out
जींद। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और खेलमंत्री संदीप सिंह के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने दोनों आरोपियों की प्रतीकात्मक शवयात्रा भी निकाली। इसके बाद लघु सचिवालय के बाहर दोनों के पुतलों का दहन भी किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रदर्शनकारी डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां जींद एसडीएम और कार्यकारी एडीसी डॉ. पंकज को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम से पहले ज्ञापन लेने आए सीटीएम के साथ किसानों की नोकझोंक हो गई, जहां किसानों ने सीटीएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और उसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने को कहा। आगामी आंदोलन की रणनीति के लिए भारतीय किसान यूनियन ने इस सप्ताह किसान भवन में जींद में प्रदेशस्तरीय बैठक की जाएगी, उसी बैठक में आगामी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बुधवार सुबह अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू महिला सीमित, एसएफआई समेत विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े लोग नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। वहां से पैदल मार्च शुरू किया। विभिन्न संगठनों के लोगों ने सांसद बृजभूषण शरण और हरियाणा खेल मंत्री संदीप सिंह के पुतले भी लिए थे। इसके बाद वह बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। वहां पर रोष प्रकट करते हुए दोनों पुतलों का दहन किया। संगठनों के लोगों ने यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण सिंह तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि उनकी खिलाड़ी बेटियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और यौन शोषण करने वालों को भाजपा सरकार बचाकर अपनी कब्र खुदवाने का काम कर रही है। ये सरकार आरोपियों को उनके पदों से भी नहीं हटा रही है तथा उनके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उनके ऊपर लगे आरोपों की स्वतंत्र रूप से उच्चस्तरीय न्यायिक जांच नहीं करवाई जा रही है। उन्होंने सरकारों पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर इन आरोपियों को बचा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी खिलाड़ी बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक वे भी इस मुद्दे को जनता के बीच में लेकर जाएंगे और चुप नहीं बैठेंगे। हालांकि पिछले दिनों महम में विभिन्न खाप प्रतिनिधियों की हुई बैठक में केंद्र सरकार को 21 मई तक का समय दिया हुआ है। उसके बाद खाप जो फैसला लेगी, उसके अनुसार भारतीय किसान यूनियन भी खाप के फैसले के अनुसार निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि सीटीएम ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया है, जिसकी शिकायत लिखित रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की जाएगी। इस अवसर पर रामफल कंडेला, सिकिम, अनिता कर्मगढ़, मधु, कपूर सिंह, नूतन प्रकाश, सतबीर खरल, संदीप जाजवान, इंद्र सिंह, मांगेराम, संदीप दालमवाला मौजूद रहे।

प्रदर्शन से गोहाना रोड पर बनी जाम की स्थिति
प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के काफी लोग एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन से गोहाना रोड जाम की स्थिति बनी रही और एक लेन से ही वाहनों को आवागमन करना पड़ा। नेहरू पार्क से लघु सचिवालय तक आने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा। इससे गोहाना रोड जाम रहा और लोगों के डीसी कार्यालय पहुंचने के बाद ही गोहाना रोड बहाल हो पाया।


डीसी से ज्ञापन देने की मांग पर अड़े, फिर एसडीएम को दिया
सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की लेकर भाकियू कार्यकर्ता लघु सचिवालय पर डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन ज्ञापन लेने के लिए डीसी ने सीटीएम अमित कुमार को भेज दिया। इस पर प्रदर्शनकारी नाराज हाे गए और डीसी को ज्ञापन देने पर अड़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीटीएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। इसके बाद ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम डाॅ. पंकज पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed