फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   From today, problems of nose, ear and throat patients will increase

Jind News: आज से बढ़ेगी नाक, कान व गला मरीजों की परेशानी

Fri, 11 Apr 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 11 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
From today, problems of nose, ear and throat patients will increase
10जेएनडी02-डॉ. बृजेंद्र घणघस को सम्मानित करते हुए चिकित्सक। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
जींद। नागरिक अस्पताल में कान, गला, नाक के उपचार के लिए आ रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईएनटी चिकित्सक डा. बृजेंद्र घणघस ने इच्छुक सेवानिवृति (वीआरएस) ले ली है। जो प्रतिदिन 100 से अधिक ओपीडी करते थे। इसके बाद नाक, कान व गले से संबंधित ऑपरेशन भी करते थे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अब एक और भी ईएनटी डाॅ. अरविंद हैं, जोकि एसएमओ हैं और प्रशासनिक कार्य देख रहे हैं। वह भी ओपीडी करते हैं, लेकिन जितनी ओपीडी डाॅ. बृजेंद्र घणघस के पास थी, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में मरीजों को किस कदर परेशानी होगी। नागरिक अस्पताल के ईएनटी चिकित्सक के कमरे के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग जाती थी। जैसे ही चिकित्सक कमरे में आते और ओपीडी शुरू करते तो पहले दिखाने के चक्कर में धक्का-मुक्की तक होती थी। हालांकि डाॅ. बृजेंद्र भी ओपीडी पूरी करते थे और जब तक उनके कमरे के बाहर मरीज होता तब तक वह उसे देखते थे। मरीजों की मारामारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डाॅ. बृजेंद्र अगर एक मरीज को देखने में पांच से सात मिनट भी लगाएं तो अंतिम नंबर पर आने वाले मरीज को उपचार के लिए कितना इंतजार करना पड़ता होगा।
विज्ञापन

अब अस्पताल में आने वाले नाक, कान, गले के मरीजों की परेशानियां बढ़ जाएंगी। अस्पताल में एसएमओ का काम देख रहे डाॅ. अरविंद पर प्रशासनिक काम के साथ-साथ ओपीडी का भी भार होगा। डाॅ. बृजेंद्र की सेवानिवृत्ति पर सीएमओ डाॅ. सुमन कोहली, डिप्टी सीएमओ डाॅ. पालेराम, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, डाॅ. संदीप लोहान, डाॅ. विजेंद्र ढांडा, एसएमओ डाॅ. अरविंद, डाइटिशियन सुरेंद्र ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सीएमओ डाॅ. सुमन कोहली ने कहा कि डयूटी के दौरान डाॅ. बृजेंद्र घणघस को जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे उन्होंने बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. बृजेंद्र ने वीआरएस ले ली है। सभी चिकित्सकों ने उन्हें भावभिनी विदाई दे दी है। नाक, कान, गले के मरीजों के उपचार के लिए अस्पताल में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-डाॅ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed