{"_id":"6341babefb6a7c2cdc513439","slug":"from-october-11-to-14-the-admission-process-in-iti-will-be-done-under-physical-counseling-jind-news-rtk6603034117","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से 14 अक्तूबर तक आईटीआई में फिजिकल कांउसिलिंग के तहत होगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से 14 अक्तूबर तक आईटीआई में फिजिकल कांउसिलिंग के तहत होगी दाखिला प्रक्रिया
विज्ञापन
आईटीआई में खाली सीटों के लिए अब 11 से 14 अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर होगी। यह दाखिला नए व पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। संस्थान द्वारा दाखिले के लिए स्थापित हेल्प डेस्क व दाखिला कमेटी प्राचार्यों की देखरेख में कार्य करेगी।
कमेटियों की संख्या में मामूली बदलाव संस्थान के मुखिया द्वारा अपने स्तर पर किया जा सकता है। इस दाखिला चरण में भाग लेने के लिए वहीं विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने दाखिला पोर्टल पर आठ अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया होगा। दाखिले के इच्छुक प्रार्थी दाखिला पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड करेंगे तथा जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक हैं, वह इन दिनों में दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे। प्रार्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र तथा मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन जमा करवा संस्थान में रिपोर्ट करेंगे। संस्थानवार व ट्रेड के अनुसार रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर उपलब्ध होगी। प्रत्येक संस्थान दोपहर 12 बजे तक प्राप्त हुए आवेदनों को मेरिट के आधार पर वरिष्ठता सूची तैयार होगी। इसमें किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा एवं सभी सीट सामान्य श्रेणी में उपलब्ध होगी। यदि किसी भी संस्थान में किसी भी स्तर पर दाखिले से संबंधित कोई गलती या लापरवाही पाई जाती है तो संस्थान का मुखिया स्वयं जिम्मेदार होगा।
आईटीआई में खाली बची सीटों के लिए अब फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार दाखिला पोर्टल पर संस्थानों को आठ अक्तूबर को खाली सीटों की जानकारी अपलोड करनी होगी। आठ अक्तूबर तक ही दाखिले के इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दस अक्तूबर को विद्यार्थी पोर्टल से अपना मेरिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं 11 से 14 तक आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले होंगे। इसके लिए विद्यार्थी को अपने सभी मूल दस्तावेज व मेरिट कार्ड आईटीआई में लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
-अनिल कुमार गोयल, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई, जींद।