फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   From eight months to two absconding accused of murder arrested

आठ माह से फरार हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 01 Oct 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर के जवाहर नगर में लगभग आठ माह पहले प्रताप उर्फ पल्लू की हत्या के आरोप में फरार चल रहे दो आरोपियाें को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस मामले के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  

गौरतलब है कि गत 23 जनवरी को सफीदों रोड स्थित जवाहर नगर में खरैंटी निवासी प्रताप उर्फ पल्लू की अज्ञात युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की घटना को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मृतक के भाई बलजीत की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गांव रामगढ़ निवासी संदीप व गांव घिमाना निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गत 15 अप्र्रैल को गांव घिमाना निवासी सुनील को गिरफ्तार किया था। जबकि दो आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर थे। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव पेगां निवासी सतबीर तथा गांव नहला हिसार निवासी नवीन उर्फ काला को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने लगभग आठ माह पहले प्रताप की गोली मारकर हत्या की थी। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या का कारण आपसी कहासुनी बताई है। संदीप व नवीन उर्फ काला ने पल्लू को गोली मारी थी।
विक्रम सिंह, प्रभारी
सदर थाना, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed