{"_id":"687bfd01cfbe9f920b0f277e","slug":"fraud-committed-by-using-logo-of-kabaddi-league-case-registered-jind-news-c-199-1-sroh1006-138047-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कबड्डी लीग का लोगो लगाकर की धोखाधड़ी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कबड्डी लीग का लोगो लगाकर की धोखाधड़ी, केस दर्ज
Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर थाना पुलिस सफीदों ने एसोसिएशन के लोगो के माध्यम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रुपये मांगकर धोखाधड़ी करने के आरोप में सोहनलाल तुसीर के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माधव लिमाये मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली निवासी कांथी ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि 18 से 30 अप्रैल को होलीस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गुरुग्राम स्थित विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंडिया प्रवासी कबड्डी लीग का आयोजन कराया था। इसमें सोहनलाल तुसीर को कोऑर्डिनेटर बनाया गया था। सोहनलाल तुसीर को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का एक्सेस हैंडल दिया गया था। टूर्नामेंट के बाद सोहनलाल उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब्जा कर लिया।
उन्होंने सोशल मीडिया पर उनका नाम बदल दिया और अपना नाम लिखकर खुद ही मालिक बन गया। अब वह उनके ग्लोबल इंडिया प्रवासी कबड्डी लीग के लोगो का इस्तेमाल करके 20 जुलाई को इसके दूसरे संस्करण के लिए ट्रायल कर रहा है। इसके लिए उसने खिलाड़ियों के लिए 500 रुपये एंट्री फीस भी रखी है। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने सोहनलाल तुसीर से बात की तो उसने उनके सोशल मीडिया के एक्सेस हैंडल उन्हें सौंपने के लिए पैसों की मांग की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।