फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud case filed against Bollywood actors Alok Nath and Shreyas Talpade

Jind News: बाॅलीवुड कलाकार आलोक नाथ व श्रेयस तलपड़े के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against Bollywood actors Alok Nath and Shreyas Talpade
जुलाना/जींद। ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने मल्टी लेवल मार्केटिंग के सिस्टम पर काम करते हुए करोड़ों रुपये का निवेश जुटाया और फिर भाग गई। जुलाना थाना पुलिस ने इस मामले में बॉलीवुड कलाकार श्रेयस तलपड़े, आलोक नाथ, नरेंद्र नेगी, समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, परिक्षित पारसे, आरके सेठी, राजेश टैगोर, संजय मोंडगिल समेत नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनीपत के छपरा गांव निवासी जसवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में एजेंट के रूप में काम करता था। सोसाइटी ने लोगों से वित्तीय योजनाओं के माध्यम से रुपये ऐंठ लिए। सोसाइटी ने 16 सितंबर 2016 से हरियाणा सहित कई राज्यों में कार्य करना शुरू किया था। शुरुआत में निवेशकों की रकम सुरक्षित रखने के लिए कंपनी ने दावा किया था। प्रोत्साहन आधारित योजनाएं और निवेशकों का विश्वास सोसाइटी ने नए निवेशकों को जोड़ने के लिए इंसेंटिव आधारित योजना शुरू की। इस योजना के तहत जो व्यक्ति अधिक निवेशकों को जोड़ेगा। उसे निवेश की राशि के आधार पर अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके बाद निवेशकों ने अपने परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों को सोसाइटी से जोड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बॉक्स

वर्ष 2023 में रोका गया था एजेंटों का इंसेंटिव

वर्ष 2016 से 2023 तक सोसाइटी ने समय पर भुगतान किया। सोसाइटी के प्रचार के लिए बॉलीवुड कलाकार श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। इसके अलावा दुबई और मुंबई निवासी कई बड़े नाम भी आरोपियों में शामिल हैं। एजेंट्स को नए निवेशकों को जोड़ने पर इंसेंटिव दिया गया। इसके बाद वर्ष 2023 में अधिकारियों ने सिस्टम अपग्रेडेशन का बहाना बनाकर एजेंटों के इंसेंटिव रोक दिया। जब अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्हें झूठे आश्वासन दिए गए। धीरे-धीरे सोसाइटी के मालिकों ने सभी संपर्क बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

फिलहाल 86 लाख 36 हजार हड़पने का सामने आया मामला

जुलाना के नत्थूराम मार्किट में कंपनी कार्यालय खोला गया था। पुलिस ने दर्ज की गई एफआईआर में केवल 15 लोगों द्वारा निवेश की गई राशि का जिक्र है, जबकि कार्यालय में हजारों निवेशकों की राशि को जमा करवाते थे। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब 15 निवेशकों के 86 लाख 36 हजार रुपये जमा हैं तो हजारों लोगों के कितनी राशि होगी।

बॉक्स

तीन दिसंबर को कार्यालय पर एजेंटों ने किया था हंगामा

जुलाना में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉ-ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम से कार्यालय चलाया जा रहा था। एजेंट सोनू ने बताया कि उसने लगभग 500 लोगों का निवेश करवाया है। सोसाइटी के शुरुआती दिनों में समय पर लेनदेन होता रहा है। सोसाइटी में लोगों ने करोड़ों रुपये निवेश कर दिए। फिर कई माह बीत जाने के बावजूद लोगों की राशि नहीं दी। इसके बाद दिसंबर में सीपी(कलेक्शन प्वाइंट) ने कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया था। वहां से एजेंट और स्टाफ भाग गया था। फिर कुछ दिन बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया और अब तक सीपी की मैच्योरिटी नहीं दी गई।


वर्जन

सोसाइटी पर निवेशकों से एफडी और आरडी के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप हैं। पुलिस ने सोसाइटी के सीएमडी और सोसाइटी समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-जगदीश राम, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed