फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fraud, atm opt, 43 thousand fraud, case, jind

एटीएम कार्ड और ओटीपी पूछकर लगाया 43 हजार रुपये का चूना

Sat, 18 Apr 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
fraud, atm opt, 43 thousand fraud, case, jind
जींद। ललितखेड़ा निवासी राजकुमार के पास फोन करके खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उसके खाते से 43 हजार रुपये उड़ा लिए। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ललितखेड़ा निवासी राजकुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचपी गैस प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर काम करता है। 13 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने बताया कि वह एसबीआई से बोल रहा है। सरकार ने उनकी ड्यूटी लगाई है कि लॉकडाउन के चलते किसी भी बैंक उपभोक्ता को कोई दिक्कत आ रही है तो उसकी समस्या का समाधान करना है। आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। इसलिए इसको चालू करना है इसका नंबर बताएं। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड का नंबर बता दिया। थोड़ी देर बाद पूछा कि जो मोबाइल फोन पर ओटीपी आया है वह भी बता दो। उसने ओटीपी नंबर भी उसे बता दिया। उसके कुछ ही देर बाद मोबाइल फोन पर खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जब उससे पूछा कि मेरे खाते से राशि जो काटी है उसे वापस भेजो तो वह युवक बोला कि इस खाते में वापस नहीं हो सकती। इसलिए दूसरा बैंक खाता बताओ। उसके बाद उसने दूसरा खाता नंबर बता दिया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उस खाते से भी 23 हजार रुपये निकल गए। इस पर उन्होंने तुरंत अपने एटीएम को बंद करवा दिया। जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी कर बैंक खाते से राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed