फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four young men beat up the scooter agency owner at the bus stand.

Jind News: बस स्टैंड पर चार युवकों ने स्कूटी एजेंसी मालिक को पीटा

Mon, 22 Dec 2025 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four young men beat up the scooter agency owner at the bus stand.
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

नरवाना। शहर के बस स्टैंड पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी एजेंसी मालिक के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी।


शहर थाना पुलिस के अनुसार लौन गांव निवासी सुमित की हिसार रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी है। सुमित किसी काम से बस स्टैंड आया हुए थे। काम निपटाकर वह वापस जाने लगे तभी बाइक पर सवार चार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में सुमित को हल्की चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उनकी जेब से हजारों रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि बस स्टैंड पर मारपीट व लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed