{"_id":"674a1cc2464dda447804d026","slug":"four-trains-will-be-canceled-from-december-to-february-due-to-fog-jind-news-c-199-1-sroh1006-126407-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धुंध में दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धुंध में दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी चार ट्रेनें
Sat, 30 Nov 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
जींद जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
दिसंबर से फरवरी तक दिल्ली और बठिंडा के बीच आवागमन करने वाली चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, वहीं सर्दी के मौसम में ट्रेनों का इंतजार करना पड़ेगा। रेलवे ने दिसंबर में छाने वाली धुंध के कारण चार ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें 04424 जींद-दिल्ली पैसेंजर, 04987 दिल्ली-जींद पैसेंजर, 04988 जींद-दिल्ली पैसेंजर और 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर हैं।
04424 जींद-दिल्ली पैसेंजर जींद से सुबह सात बजकर पांच मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होती है, जो कि दिल्ली दस बजकर 33 मिनट पर पहुंचती है। 04987 दिल्ली-जींद पैसेंजर दिल्ली से 11 बजकर 40 मिनट पर रवाना होती है, जो कि 15 बजकर 35 मिनट पर जींद पहुंच जाती है। 04988 जींद-दिल्ली पैसेंजर जींद से 15 बजकर 50 मिनट पर जींद से रवाना होती है, जो कि 17 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंच जाती है। 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर दिल्ली से तीन बजकर 30 मिनट पर रवाना होती है, जो कि 20 बजकर 50 मिनट पर जाखल पहुंच जाती है।
दैनिक यात्रियों को होगी परेशानी
इन ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होगी। नरवाना, उचाना, जींद से रोज हजारों लोग दिल्ली में व्यापार से संबंधित आवागमन करते हैं। ये शाम को 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर से वापस आते हैं, लेकिन इस टे्रन के रद्द होने से उन्हें परेशानी होगी और उन्हें अगली ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 18 बजकर 17 मिनट पर जींद से चलने वाली अवध-असम के बाद टोहाना, जाखल जाने वाले यात्रियों को ट्रेन नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
धुंध के कारण 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक 04424 जींद-दिल्ली पैसेंजर, 04987 दिल्ली-जींद पैसेंजर, 04988 जींद-दिल्ली पैसेंजर और 04431 दिल्ली-जाखल पैसेंजर रद्द रहेंगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशान होना स्वभाविक है।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।