फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four people died in road accidents

Jind News: सड़क हादसों में चार लोगों की गई जान

Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Four people died in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिले में चार स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

पहली घटना अशरफगढ़ गांव के पास हुई। अशरफगढ़ गांव के सरपंच रामप्रसाद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है गांव के पास सड़क पर लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। बुधवार को मृतक की शिनाख्त हो गई। उसकी पहचान गांव बिरौली निवासी सत्यवान के रूप में हुई है। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना शहर के गोहाना रोड पर हुई। तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। शहर की राम काॅलोनी निवासी जितेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अगस्त को वह पत्नी लिच्चू के साथ बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। वह गोहाना रोड पर पहुंचे थे कि बीच रास्ते में कैंटर ने टक्कर मार दी। पति पत्नी सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक भाग गया। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बख्ता खेड़ा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार गढ़वाली निवासी रवि (27) की मौत हो गई। गढ़वाली गांव निवासी गिरवर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसका भतीजा रवि बाइक पर सवार होकर जुलाना से सामान लेने के लिए जा रहा था। इसी बीच कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना ले जाया गया जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। रवि ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक शादीशुदा था और तीन महीने की बच्ची का पिता था। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बॉक्स

ब्रेकर पर उछली गाड़ी, गिरने से युवक की मौत

ईक्कस गांव के पास ब्रेकर पर गाड़ी उछल गई और गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जिला हिसार के गांव मतलोडा निवासी पुनीत (27) मंगलवार शाम को अपने साथी राजेश तथा गांव ढांड निवासी राजेश की गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से घर वापस लौट रहा था। पुनीत गाड़ी में पीछे बैठा हुआ था। गांव ईक्कस के पास गाड़ी ब्रेकर पर उछल गई, जिससे पुनीत गाड़ी से नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित था और गाड़ी चलाता था। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों का सौंप दिया है और मृतक के पिता ईश्वर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed